Mirzapur News: गड़बड़ा शीतलाधाम में तीस हजार भक्तों ने नवाया शीश
Mirzapur News: पड़ोसी मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के श्रद्धालुओं ने भी मां का किए दर्शन पूजन,गड़बड़ा शीतलाधाम में तीस हजार भक्तों ने नवाया शीशगड़बड़ा शीतलाधाम में त

Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। आषाढ़ मास के चतुर्दशी तिथि पर सोमवार को गड़बड़ा शीतलाधाम में लगभग तीस हजार श्रद्धालुओं ने मां शीतला का दर्शन पूजन कर पुण्य की कामना की। मां शीतला के मंदिर का कपाट खुलते ही महिला एवं पुरुष भक्तों ने कतर में लग कर दर्शन पूजन शुरू कर दिए। गड़बड़ा शीतलाधाम मां के जयकारे से गूंजता रहा।
शीतला माता के दर्शन-पूजन
शीतला माता के दर्शन-पूजन के लिए क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के साथ ही पड़ोसी मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर पर पहुंच कर कतर में लग गए गए। मां को माला ,फूल,नारियल ,चुनरी ,हलुवा पूड़ी चढ़ा कर विधि-विधान से पूजा अर्चना की। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने अलग-अलग कतारबद्ध होकर मां शीतला का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। नवदंपतियों ने मां के चरणों में शीश झुका कर कुशल मंगल एवं दीर्घायु कामनाएं की। ऐसी मान्यता है कि शीतला माता के नाबदान के जल का लेप बदन पर लगाने से चेचक जैसी बीमारी से निजात मिलती है।
मंदिर परिसर की व्यवस्था
वहीं कुछ दंपतियों ने मंदिर परिसर में भगवान सत्यनारायण व्रत की कथा सुनी। भीड़ को देखते हुए व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव के साथ हलिया पुलिस तैनात रही। मंदिर के पुजारी मंगलधारी मिश्र ने बताया कि भोर से ही लगभग तीस हजार से अधिक भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


