Mirzapur News: गणपति भगवान के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालु
Mirzapur News: सप्तसागर में वार्षिक मेला का किया गया आयोजन गणपति भगवान के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर निहाल हुए श्रद्धालुगणपति भगवान के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर निहाल ह

Mirzapur News: विंध्याचल,हिन्दुस्तान संवाद। विंध्याचल के महुवारी कला में आयोजित सप्तसागर मेले में बुधवार को आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर पहुंचे नर-नारियों व बच्चों ने गणपति भगवान के दिव्य स्वरूप का दर्शन-पूजन कर निहाल हो गए। घंटा-घड़ियाल, शंख व गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से पूरा वातवारण भक्तिमय रहा। दर्श
दर्शन-पूजन और मेला भरा वातावरण
दर्शन-पूजन के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर में लगे मेले में भ्रमण कर अपने जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी की। मेला क्षेत्र पूरे दिन गुलजार रहा। सप्तसागर मेले में पहुंचे भक्तजन गणपति बप्पा के दर्शन-पूजन करने के बाद शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियों में जुट गए। विंध्य कंदराओं से करीब आठ किलोमीटर दूर बघरा तिवारी गांव में स्थित भगवान श्री गणेश जी के मंदिर पर मेला कुवार मास की चतुर्थी तिथि पर लगा। बुधवार की भोर से देर रात तक गणेश भगवान के भव्य स्वरूप का दर्शनपूजन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। गणेश भगवान का भव्य श्रृंगार तरह-तरह के फूलों से किया गया था। गणेश मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। भगवान गणेश का दर्शन पूजन करने के लिए विंध्याचल निवासी व आसपास के कई गांवों से उमड़े महिला-पुरुष व बच्चों ने भगवान गणेश की पूजन-अर्चन करके पुण्य के भागी बने। मेला क्षेत्र में सजी तरह-तरह की दूकानों पर खाने-पीने के समानों एवं बच्चों ने खिलौने की खरीददारी की। सप्त सागर की मान्यता है कि सप्तऋषि यहां आकर तपस्या की थी और सात तालाब का निर्माण कर, उसी में स्नान कर भगवान गणेश जी का पूजन-अर्चन करते थे।
धार्मिक मान्यता और सुरक्षा व्यवस्था
यह स्थान मां विंध्यवासिनी मां के मणिद्वीप का रास्ता भी जाने का है। चतुर्थी तिथि पर भक्त दर्शन-पूजन करके अपने-अपने कार्यों में लग जाते थे। ऐसी मान्यता है कि प्रथम दर्शन गणेश भगवान कर नवरात्र मेला शुरू होने से पहले अपने-अपने कार्यों में लग जाते हैं। मंदिर के महंत तेजन गिरी ने बताया कि आज के दिन पूरे भारतवर्ष में गणेश उत्सव का परंपरा का समापन भी होता है। आज के दिन गणेश भगवान का दर्शन करने पर मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस के जवानों के साथ महिला पुलिसकर्मी तैनात रही।

