विक्षिप्त युवक ने अंबेडकर प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
Mirzapur News - पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी संतनगर थाना क्षेत्र के पुरवा अमोई में शंकर प्रसाद पाण्डेय का चार बीघे का गेहूं थ्रेसरिंग के लिए

अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के खुटहा गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पुलिस ने विक्षिप्त युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। क्षेत्र के खुटहां गांव में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई है। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त थी। उनके हाथ एक अंगुली टूटी हुई थी। मामले की जानकारी होते ही अन्य ग्रामीण पहुंच गए। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर इमिलियाचट्टी चौकी प्रभारी सुनील कुमार मय हमराही संग मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने घटना की जांच की। चौकी प्रभारी ने बताया की खुटहां गांव में स्थापित अंबेडकर की प्रतिमा की एक अंगुली गांव के ही एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने तोड़ दिया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसने प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की बात स्वीकार की है। विक्षिप्त का कहना हैकि अंबेडकर जयंती के दिन हमें माला नहीं पहनाने दिया गया, इसलिए हमने प्रतिमा की अंगुली तोड़ दिया। विक्षिप्त युवक ने एक वर्ष पूर्व भी जरगो जलाशय के किनारे स्थित देवी मां की मूर्ति खंडित कर दिया था। तब नई मूर्ति स्थापित की गई थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि अंबेडकर प्रतिमा को विक्षिप्त युवक ने क्षतिग्रस्त किया है। उसे हिरासत में लिया गया है। ग्रामीणों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


