पुत्र के हमलावरों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए लगाई गुहार
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासिनी ललिता शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपकर अपने बेटे आयुष शुक्ला पुत्र भूषण चन्द्र शुक्ला पर धारदार

जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गांव निवासिनी ललिता शुक्ला ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंपकर अपने बेटे आयुष शुक्ला पुत्र भूषण चन्द्र शुक्ला पर धारदार हथियारों से हमला करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि बीते 24 अप्रैल की सुबह दस बजे पड़ोसी ऋषि पाण्डेय उर्फ नन्हें पुत्र तारकेश्वर पाण्डेय, ममता पत्नी ऋषि उर्फ नन्हें पाण्डेय, संजू देवी पत्नी स्व. छोटे पाण्डेय, मुस्कान, आकाश पाण्डेय, आयुष पाण्डेय पुत्र स्व. छोटे पाण्डेय ने पुरानी रंजिश में लामबंद होकर घर में घुसकर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने 20 वर्षीय आयुष शुक्ला को लोहे की रॉड, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से मारकर अधमरा कर दिए।
पिटाई से आयुष बेहोश हो गया। चीख पुकार सुनकर माता ललिता बीच-बचाव करने पहुंची तो हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। चेतावनी दी कि पुलिस को सूचना देने पर परिवार को जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित महिला ने बताया कि मामले की छानबीन के नाम पर अबतक प्राणघातक हमला करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं किया गया। थाना प्रभारी अविनाश प्रकाश राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच-पड़ताल की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


