
यात्रा भत्ते में बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर वीडीओ अब साइकिल करेंगे गांव भ्रमण
Mirzapur News - मिर्जापुर में, ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग के ग्राम सचिवों ने साइकिल भत्ते में बढ़ोत्तरी के लिए साइकिल से भ्रमण शुरू किया। संघ के सदस्यों ने बाइक से गांव भ्रमण न करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में भत्ता अपर्याप्त है, जबकि सरकार ग्रामीण विकास पर ध्यान नहीं दे रही है।
मिर्जापुर। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग के क्षेत्रीय ग्राम सचिव लगभग चार दशक पूर्व लागू तथा वर्तमान में अप्रासंगिक हो चुके अत्यंत न्यून साइकिल भत्ते में बढ़ोत्तरी के लिए बुधवार से साइकिल से भ्रमण शुरु कर दिए। आंदोलन के तृतीय चरण में सरकार के ध्यानाकर्षण के लिए संघ के सदस्यों ने बाइक से गांव भ्रमण न करने का फैसला किए है। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुबाष चंद्र पांडेय ने के आह्वान पर संघ के सदस्यों ने यह फैसला किया है। जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहाकि वर्तमान में देश जहां बुलेट ट्रेन की परिकल्पना सहित मंगलयान पर अपना उपग्रह उतार रहा है।
वहीं ग्रामीण विकास की धुरी ग्राम सचिव कालातीत हो चुकी साइकिल से क्षेत्र भ्रमण के लिए मजबूर है। वर्तमान में साइकिल की प्रासंगिकता खत्म हो गयी है। इसके लिए प्राप्त भत्ता राशि अपर्याप्त है। बहुत अधिक समय से पर्याप्त वाहन भत्ता उपलब्ध कराने के लिए संगठन सरकार से मांग कर रहा है लेकिन परिणाम अनुकूल नहीं होने की वजह से अब प्रदेश के समस्त सचिव सरकार से दिए जा रहे भत्ते के अनुसार साइकिल से क्षेत्र भ्रमण करने का फैसला किया है। उन्होने कहाकि ग्राम विकास की धुरी ग्राम पंचायत सचिव की मांगों पर ध्यान नही दिया जा रहा है। आज भी 200 रुपये प्रतिमाह का फिक्स ट्रावेलिंग अलाउंस दिया जाता है। वहीं कार्य द्रुतगति से अपेक्षित होता है। जिले के 12 ब्लाकों के ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत अधिकारियों ने बुधवार से साइकिल से तैनाती स्थल पर भ्रमण शुरु कर दिए है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




