ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरगंगा में डूबी किशोरी का तीसरे दिन उतराया मिला शव

गंगा में डूबी किशोरी का तीसरे दिन उतराया मिला शव

चचेरी बहन संग गंगा में स्नान करते समय डूबी किशोरी का तीसरे दिन सोमवार को बरियाघाट के पास शव उतराया मिला। किशोरी का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच...

गंगा में डूबी किशोरी का तीसरे दिन उतराया मिला शव
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरMon, 02 Nov 2020 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

चचेरी बहन संग गंगा में स्नान करते समय डूबी किशोरी का तीसरे दिन सोमवार को बरियाघाट के पास शव उतराया मिला। किशोरी का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी दशमी मोहल्ला निवासिनी 16 वर्षीय ज्योति प्रजापति पुत्री कल्लू अपनी चचेरी बहन नम्रता 17 व मोहल्ले की दो अन्य किशोरी के साथ शहर कोतवाली के सुंदरघाट पर गंगा स्नान करने संग आई थी। स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से चचेरी बहन ज्योति व नम्रता डूबने लगी थी। स्थानीय लोगों की मदद से डूब रही नम्रता को बचा लिया था। लेकिन चचेरी बहन ज्योति प्रजापति डूब गई थी। पुलिस ने घाट के आस-पास स्थानीय गोताखोरों को लगाकर डूबी किशोरी की तलाश कराई थी। लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चला था। दो दिन बाद डूबी किशोरी का शव बरियाघाट के पास उतराया मिला। शव उतराया देख घाट पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मामले की जानकारी होते ही पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। शहर कोतवाल आरपी यादव ने बताया कि डूबी किशोरी का शव बरियाघाट पर उतराया मिला है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें