ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरघर से शौच को निकली महिला का पहाड़ी पर मिला शव, हत्या की आशंका

घर से शौच को निकली महिला का पहाड़ी पर मिला शव, हत्या की आशंका

घर से शौच को निकली महिला का दूसरे दिन सोमवार को जंगल मोहाल पहाड़ी पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के गले व पेट पर चोट के निशान थे। मायके वालों ने...

घर से शौच को निकली महिला का पहाड़ी पर मिला शव, हत्या की आशंका
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरTue, 07 Dec 2021 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

अहरौरा। हिन्दुस्तान संवाद

घर से शौच को निकली महिला का दूसरे दिन सोमवार को जंगल मोहाल पहाड़ी पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के गले व पेट पर चोट के निशान थे। मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव कब्जे में लेकर घटना की छानबीन में जुट गई है। अहरौरा थाना क्षेत्र के कुम्हिया जंगल महाल गांव निवासी बेचन बिंद की 28 वर्षीय पत्नी रिंका देवी का कुम्हिया जंगल पहाड़ी पर दोपहर लगभग एक बजे शव मिला।

आस-पास के लोगों ने पहाड़ी पर शव देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के गले व पेट पर चोट के निशान थे। पुलिस की सूचना पर मृतका के ससुराल व मायके वाले पहुंच गए। मायके पक्ष ने महिला की गला दबाकर हत्या की आशंका जताई है। हत्या के बाद शव को घर से चार किमी दूर पहाड़ी पर शव फेक दिया गया है। जिस पर पुलिस जांच में जुट गई है। उधर ससुराल वालों ने बताया कि मृतका रविवार की शाम घर से शौच के लिए निकली थी। वापस नहीं लौटी। रात में ही परिजनों ने खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। दोपहर उसका शव पहाड़ी पर मिला। मृतका का पति मुंबई में नौकरी करता है। घर में सास व बच्चों के साथ रहती थी। वहीं घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चा बनी हुई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। मायके वालों की तहरीर के आधार जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें