ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरअदवा नदी से निकला मगरमच्छ घर में घुसा

अदवा नदी से निकला मगरमच्छ घर में घुसा

क्षेत्र के अदवा नदी से निकला लगभग आठ फीट लंबा मगरमच्छ शुक्रवार की भोर दीघिया गांव स्थित एक मकान में घुस गया। मकान में मगरमच्छ के घुसते ही हड़कंप मच गया। घर के लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान...

अदवा नदी से निकला मगरमच्छ घर में घुसा
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSat, 06 Jul 2019 12:40 AM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के अदवा नदी से निकला लगभग आठ फीट लंबा मगरमच्छ शुक्रवार की भोर दीघिया गांव स्थित एक मकान में घुस गया। मकान में मगरमच्छ के घुसते ही हड़कंप मच गया। घर के लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचायी। वहीं मगरमच्छ ने पड़ोसी के दो बकरियों को अपना शिकार बना लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर ददरी डैम में छोड़ दिया।

हलिया के दिघिया गांव निवासी सियाराम पाल के मकान में लगभग तीन बजे भोर एक मगरमच्छ जा घुसा। घर में मगरमच्छ देख घर में हड़कंप मच गया। घर के लोगों किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचायी। मगरमच्छ ने पड़ोसी चैतू की बंधी दो बकरियों को अपना शिकार बना लिया। मकान में मगरमच्छ घुसने से घंटों हड़कंप मचा रहा। लोग लाठी-डंडा लेकर जुट गए थे। वन क्षेत्राधिकारी भाष्कर प्रसाद पाण्डेय अपनी टीम के साथ पहुंच गए। घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता पायी। टीम ने मगरमच्छ को ददरी डैम में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया की अदवा नदी से भटक कर मगरमच्छ गांव में चला आया था। रात में अच्छी बरसात होने से नदी से बाहर निकल आया था। इसी तरह दो दिन पूर्व सिलहटा निवासी बृजमोहन के घर में मगरमच्छ घुस कर पांच मुर्गियों को निगल गया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें