Mirzapur News: मध्य रात्रि में मड़हे में घुसा नौ फुट का मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़ कर वन विभाग को सौंपा

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News: राजगढ़ के ददरा पहाड़ी गांव में एक महिला रात में मड़हे में सोई थी, तभी चारपाई के पास एक मगरमच्छ घुस आया। शोर सुनकर ग्रामीण मदद के लिए आए और लगभग 5 घंटे की मेहनत के बाद मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग को सौंप दिया। यह मगरमच्छ लगभग 9 फीट लंबा था।

Mirzapur News: मध्य रात्रि में मड़हे में घुसा नौ फुट का मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़ कर वन विभाग को सौंपा

Mirzapur News: राजगढ़, (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के ददरा पहाड़ी गांव में बुधवार की आधी रात मड़हे में सोई महिला की चारपाई के पास मगरमच्छ घुसने से हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पांच बजे भोर में मगरमच्छ को पड़कर वन विभाग को सौंप दिया है। ददरा पहाड़ी गांव निवासी पार्वती देवी घर पर बकरी पाल रखी है।घर के बाहर दरवाजे पर स्थित मड़हे में बकरी बाध रखी थी। रात में बकरी चोरी होने की भय से पार्वती उनकी रखवाली करने के लिए मड़हे में ही चारपाई पर सोई थी। बुधवार मध्य रात्रि मड़हे में मगरमच्छ घुसने पर खटर-पटर की आवाज सुनाई देने पर पार्वती का नींद खुल गई।

टॉर्च जलाकर देखने पर चारपाई के पास मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ देखते पार्वती के होश उड़ गए और जोर-जोर से शोर मचाने लगी। आधी रात को महिला का शोर सुनते ही आसपास के लोग दौड़ पड़े। ग्राम प्रधान बाबू नंदन यादव अपने साथियों के साथ मिलकर हिम्मत जुटाते हुए लगभग 5 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ कर रस्सी से बांधने में सफल रहे। सूचना पर पुलिस तथा वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मगरमच्छ को ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को सौंप दिया। इस संबंध में मड़िहान वन क्षेत्र अधिकारी डीएस नेगी ने बताया कि ददरा पहाड़ी गांव में लगभग 9 फीट लंबा मगरमच्छ पकड़ा गया है। जिसे जलाशय में छोड़ दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsमिर्जापुरMirzapur News: मध्य रात्रि में मड़हे में घुसा नौ फुट का मगरमच्छ, ग्रामीणों ने पकड़ कर वन विभाग को सौंपा