टीम ने आठ खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजा
Mirzapur News - मिर्जापुर में होली त्योहार के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की। सचल दल ने मिठाई की दुकानों से नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। अधिकारी ने लोगों को रंगीन खाद्य पदार्थों से सावधान रहने और बासी सामान न खरीदने की सलाह दी।

मिर्जापुर। होली त्योहार को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सचल दल की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर खाद्य कारोबारियों के दुकानों से नमूना संग्रहीत किया गया। साथ ही सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय डा.मंजुला सिंह के नेतृत्व में मोबाइल टीम ने नगर के छोटा सखौरा स्थित दो मिठाई की दुकानों से बेसन के लड्डू, रसगुल्ला,कछवा की तीन दुकानों से छेना,गुलाब जामुन और छेना की मिठाइयां,लालगंज की दो दुकानों से खोवा,हलिया की एक डेयरी से मिश्रित दूध के नमूने लिए गए।
सहायक आयुक्त ने बताया संग्रहित किए गए नमूने को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।। साथ ही आम लोगों को अगाह करते हुए मिठाइयों के साथ ही चटख रंग के चिप्स,पापड़ ने खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि अत्यधिक रंगीन,चमकदार खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक होता है। बिक्रेताओं को अगाह करते हुए उन्होंने बासी खाद्य पदार्थ बेचने से बाज आने की चेतावनी दी है। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनएन झा,खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शेखर कुशवाहा,राजेश मौर्य, संदीप कुमार श्रीवास्तव,ओंकार नाथ यादव रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


