गाय से को बचाने के चक्कर बाइक से गिरकर दंपति घायल

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

सोमवार को मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 135 पर महेशपुर गांव के पास एक बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दंपती गाय से टकराने के बाद सड़क पर गिर गए। ग्रामीणों ने उन्हें एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है।

गाय से को बचाने के चक्कर बाइक से गिरकर दंपति घायल

ड्रमंडगंज। मिर्जापुर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 135 पर सोमवार को महेशपुर गांव के पास सुबह नौ बजे के करीब गाय से टकराकर बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायल पति पत्नी को एंबुलेंस सेवा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भिजवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के छापर हरदौन गांव निवासी 38 वर्षीय शेषमणि कोरी अपनी 35 वर्षीया पत्नी सीमा देवी के साथ बाइक से रविवार की शाम हलिया क्षेत्र के गोविंदिया गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। शादी समारोह में सम्मिलित होने के बाद सोमवार सुबह पत्नी को बाइक पर बैठाकर घर वापस लौट रहे थे।

जैसे ही महेशपुर गांव नेशनल हाईवे पर पहुंचे कि अचानक एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने के चक्कर में बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक पर पीछे बैठी पत्नी के सिर तथा चेहरे में गंभीर चोटें आईं हैं। वहीं पति के हाथ और पैर में चोट लगी हैं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों घायल दंपती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया भेजा। जहां डा. आलोक सिंह यादव व डा. रीना सिंह पति-पत्नी का उपचार कर रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।