पीड़ित किसान ने नोडल अफसर से भुगतान न मिलने की शिकायत की
क्रयकेंद्र प्रभारी पर धान का लगभग 1.22 लाख रुपये भुगतान न करने का लगाया आरोप 13-छानबे ब्लाक के भटेवरा स्थित गेहूं क्रयकेंद्र का निरीक्षण करते शासन के

जिगना, संवाददाता। वित्त विभाग के विशेष सचिव व शासन के नोडल अफसर जयशंकर दुबे ने गुरुवार को छानबे ब्लाक के भटेवरा गेहूं क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खम्हरिया दमुआन गाँव निवासी किसान अरुण कुमार दूबे ने यहाँ तैनात महिला मार्केटिंग इंस्पेक्टर शालिनी शर्मा पर धान खरीद में भ्रष्टाचार, घूसखोरी और गबन का आरोप लगाया। पीड़ित किसान ने बकाया भुगतान दिलाने की मांग की।
किसान की शिकायत
अरुण कुमार दूबे ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में उनकी माता ऊषा देवी तथा भाइयों गनेश प्रसाद और अमिनेश कुमार ने धान विक्रय के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया था। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर 2022 को उन्होंने लगभग 60 क्विंटल धान हाट गोदाम भटेवरा (गैपुरा) केंद्र पर मार्केटिंग इंस्पेक्टर शालिनी शर्मा की देखरेख में उतरवाया था। केंद्र के लेबर रजिस्टर में 152 बोरी धान उतरने का बाकायदा इन्द्राज भी किया गया था। धान खरीद का टोकन नंबर 453 तथा संपर्क रजिस्टर क्रमांक 45 बताया गया है।
भुगतान में देरी
किसान ने बताया कि प्रति क्विंटल 2040 की दर से उनके धान का कुल भुगतान एक लाख 22 हजार चार सौ बनता है। लेकिन आज तक उन्हें भुगतान नहीं मिला। किसान का दावा है कि जब उन्होंने रिश्वत देने से इनकार किया तो उनका भुगतान रोक दिया गया। किसान ने बताया कि जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को लिखित शिकायत दिया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जांच की मांग
पीड़ित किसान ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की जांच किसी निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए। बकाया धान मूल्य का भुगतान कराया जाए तथा यदि आरोप सही पाए जाएं तो संबंधित मार्केटिंग इंस्पेक्टर के खिलाफ भ्रष्टाचार और गबन के आरोप में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। विशेष सचिव ने डिप्टी आरएमओ संजीव कुमार को मामले का शीघ्र निस्तारण कर भुगतान कराने का निर्देश दिया। इसके बाद नोडल अफसर ने मण्डी समिति स्थित गेहूं क्रयकेंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होने गेहूं खरीद में तेजी लाने की हिदायत दी। कहाकि किसानों से सम्पर्क कर अधिक से अधिक गेहूं खरीदा जाए।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


