योजना समाप्त होने के बावजूद जमे हैं कर्मी
Mirzapur News - मिर्जापुर में राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना दो वर्ष पहले समाप्त हो गई थी, लेकिन संविदा में रखे गए कर्मचारी अभी भी विभाग में कार्यरत हैं। डूडा के परियोजना निदेशक को भी इस संबंध में जानकारी नहीं है, जिससे विभागीय कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। नागरिक ने डीएम से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।

मिर्जापुर। नगरीय विकास अभिकरण से संचालित राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना दो वर्ष पहले समाप्त हो गयी बावजूद इस योजना के तहत संविदा में रखे गए कर्मचारी अभी भी विभाग में जमें हुए हैं। इन कर्मचारियों को किस योजना के तहत अभी तक रखा गया है। इस संबंध में डूडा के परियोजना निदेशक तक को जानकारी नहीं है। इससे विभागीय कर्मचारियों में असंतोष है। वहीं बुधवार को नगर के पक्के पोखरा निवासी शंभू नाथ ने डीएम को पत्रक सौंप कर राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत रखे गए अनुराग के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। कहा है कि अनुराग संविदा कर्मी होने के बावजूद विभाग के अन्य कार्यों में भी अड़ंगा लगाते है।
जब उनकी संविदा समाप्त हो गयी है तो उन्हें किस मद से भुगतान किया जा रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


