कार्रवाई के लिए डीएम से शिकायत
Mirzapur News - मिर्जापुर में बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक धीरज सिंह के निलंबन के बावजूद उन्हें बीआरसी नरायनपुर से सम्बद्ध किया गया है। उन पर पांच लाख रुपए की हेराफेरी का आरोप है। अधिवक्ता ऋषभ सिंह ने डीएम से शिकायत की है कि धन की रिकवरी और जांच में कोई प्रगति नहीं हुई है।

मिर्जापुर। बेसिक शिक्षा विभाग में नरायनपुर ब्लॉक अध्यापक धीरज सिंह के निलंबन के बावजूद ब्लॉक संसाधन केंद्र शिवशंकरी धाम पर सम्बद्ध किए जाने के मामले की अधिवक्ता ऋषभ सिंह ने डीएम से शिकायत की है। कहा कि विद्यालय भवन के लिए शासन से दिए गए पैसे को पत्नी के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के मामले में बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया लेकिन अभी तक धन की रिकवरी और रपट दर्ज नहीं कराया। वहीं मामले की लीपापोती के लिए धीरज सिंह को अभी भी बीआरसी नरायनपुर से सम्बद्ध किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रहे है।
धीरज सिंह पर पांच लाख रुपए की हेराफेरी का आरोप है। बच्चों का आधार बनाने के लिए वसूले गए सरकारी शुल्क को विभागीय खाते में आंशिक रूप से जमा किया गया है। इस मामले की जाँच का भी अभी तक कोई निष्कर्ष नही निकला। अधिवक्ता ऋषण सिंह ने डीएम से मामले की जांच कराके कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


