ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरकांग्रेसियों ने किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की

कांग्रेसियों ने किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की

जिले के कांग्रेसियों ने गांधी जयंती के दिन दिल्ली की सीमा पर किसानों पर लाठीचार्ज किए जाने की निंदा की। कहाकि कें द्र व प्रदेश सरकार का यह रवैया पूरी तरह से किसान विरोधी है। इस घटना की कांग्रेस...

कांग्रेसियों ने किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की
मिर्जापुर। Wed, 03 Oct 2018 08:53 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के कांग्रेसियों ने गांधी जयंती के दिन दिल्ली की सीमा पर किसानों पर लाठीचार्ज किए जाने की निंदा की। कहाकि कें द्र व प्रदेश सरकार का यह रवैया पूरी तरह से किसान विरोधी है। इस घटना की कांग्रेस पार्टी निंदा करती है।
नगर के नारघाट स्थित शहीद उद्यान में जुटे कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहाकि प्रदेश के किसान गन्ना के बकाए के भुगतान की मांग कर रहे है। केंद्र व प्रदेश सरकार भुगतान करने की बजाय किसानों पर लाठीचार्ज करा रही है। प्रदेश सरकार का यह रवैया पूरी तरह से किसान विरोधी है। निंदा करने वालों में राजधर दुबे, महामंत्री अशोक गुप्ता, राम सिंह, शिव कुमार पटेल, शिव कुमर बिंद, संजय सिंह, इश्तियाक अंसारी, जनार्दन पाठक, भूपेंद्र शुक्ल, विजय बली बिंद, जगदीश मिश्र, अनुराग मिश्र, सतीश शर्मा आदि शामिल है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें