ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरकांग्रेसियों ने मनाया सोनिया गांधी का 72 वां जन्मदिन

कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया गांधी का 72 वां जन्मदिन

मिर्जापुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांगऱेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 72 वां जन्मदिन केक काट कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांगऱेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय...

कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया गांधी का 72 वां जन्मदिन
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSun, 09 Dec 2018 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांगऱेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का 72 वां जन्मदिन केक काट कर मनाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने उनकी दीर्घायु की कामना की। ग्रामीण इलाकों में भी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन मनाया। बाजीराव कटरा स्थित दीपचंद्र जैन के आवास पर एकत्रित कांग्रेसियों ने धूमधाम से सोनिया का जन्मदिन मनाया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने जन्मदिन की बधाई दी। सचिव छोटे खान, राजन पाठक, भोलानाथ चौरसिया, कमलेश दुबे, जुबैदा खातून, मुमताज, अंकित अग्रहरि, शेष गुलहर, विक्की जैन, संतोष ऊमर, आकाश जायसवाल, किशन सोनी, मनोज विश्वास, युवराज जैन, प्रणय त्रिपाठभ्, प्रदीप जैन, अमरनाथ वर्मा, अशोक, डा. जुनेद अंसारी, संतोष यादव, इस्तियाक, संजय गुप्त ने भी बधाई दी।चौबेटोला में शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से सोनिया गांधी का 72वां जन्मदिवस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उल्लासपूर्वक मनाया। उन्होंने उनकी दीर्घायु होने की कामना की। शहर महासचिव अर्चना चौबे, विवेक सिंह, राजन निषाद, आकाश सोनकर, मुन्नू कसेरा, कांति सिंह, गोलू, सूरज, प्रदीप, शेखर, अंकुर, शिव, मोहित, विकास, राजू, ओमप्रकाश, राजेंद्र व झुग्गी लाल ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। नरायनपुर स्थित जिला महामंत्री उमाकांत सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जन्मदिन मनाया। पीसीसी सदस्य कैलाश नाथ उपाध्याय, जिला महासचिव दयाशंकर पांडेय व शोभनाथ मास्टर आदि ने सोनिया गांधी के बारे में विस्तार से बताया। तुलसीदास गुप्त, डा. चंद्रभान तिवारी, मार्कण्डेय पाठक, डा. शिवबली सिंह, गोपाल चौरसिया आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें