अहरौरा टोल प्लाजा हटाने के लिए कांग्रेसियों ने शुरू किया धरना
Mirzapur News - मिर्जापुर में कांग्रेसियों ने अहरौरा में बनाए गए टोल प्लाजा को हटाने के लिए कलक्ट्रेट पर धरना दिया। जिला अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि जब तक टोल शुल्क माफ नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सांसद और विधायक की आलोचना की और ग्रामीणों को आर्थिक संकट से बचाने की मांग की।

मिर्जापुर। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अहरौरा में बनाए गए टोल प्लाजा को हटाने के लिए कांग्रेसियों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर धरना दिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर सभा कर विरोध जताया। चेतावनी दी कि जब तक टोल नहीं हटेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेसियों ने लगे हाथ सांसद और क्षेत्रीय विधायक की आलोचना की। कहा टोल के 20 किलोमीटर की परिधि में स्थित गांवों के लोगों का टोल शुल्क माफ किया जाए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने कहा कि टोल टैक्स के माध्यम से अहरौरा इलाके के ग्रामीणों से मोटी रकम वसूला जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ रहा है।
खासकर आसपास के गांवों में स्थित रिश्तेदारी में आने-जाने वाले लोगों को भी टोल से गुजरने पर टैक्स देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब तक टोल के 20 किमी परिधि में स्थित ग्रामीणों का टोल शुल्क माफ नहीं किया जाएगा। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरना देने वालों में अरविंद सिंह पटेल, शिव शंकर चौबे, मिन्हाज अहमद, गुलाबचंद पांडेय, दुर्गा प्रसाद चौधरी, जगदीश्वर दुबे, सुधाकर, राजधर दुबे, रमेश चंद प्रजापति उर्फ पप्पू, रामाधिन सिंह, जुबेदा खातून, राधा बिंद, विधि सिंह, आनंद त्रिपाठी, मनीष दुबे, संजय पांडेय, रामकृपाल मौर्य, प्रमोद गुप्ता, आदित्यनाथ गुप्ता, रामनाथ दुबे, शिव शंकर पांडेय, द्वारिका पाल, डॉ. दिनेश चौधरी, संजय पांडेय, फ़ैज अहमद, तुलसी गुप्ता, रविशंकर तिवारी, राजेंद्र विश्वकर्मा, राजेश मिश्रा ज्योति, संदीप कुमार सिंह, प्रभंजन सिंह, अश्वनी दुबे, अमरनाथ पांडेय, जैकी कोल, रितेश मिश्रा, विजय दुबे, गुलाब, डॉ. दिनेश चौधरी आदि शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


