दलित छात्रा से दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर में कांग्रेसियों ने महोबा में अपहरण की शिकार दलित छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पीड़िता के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और दोषियों की त्वरित गिरफ्तारी की मांग की। आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल जाता।

दलित छात्रा से दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग

मिर्जापुर। जिले के कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर महोबा में कोचिंग से लौटते समय अपरहण कर दलित छात्रा को 16 दिनों तक प्रयागराज में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहाकि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने आंदोलन शुरू कर दिया है। साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए का आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोाधित ज्ञापन डिप्टी कलक्लेक्टर गुलाब चंद को सौंपा। अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है।

इस जगन घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। दलित छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया और पुलिस इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। जिलाध्यक्ष डा. शिव कुमार सिंह पटेल और शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने कहा कि घटना में सभी दोषियों को तत्काल गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाय। जब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिलेगा। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, प्रवक्ता मिन्हाज अहमद, पूर्व नपाध्यक्ष दीप चन्द्र जैन, गुलाब चन्द पांडेय, दुर्गा प्रसाद चौधरी, रमेश चंद प्रजापति पप्पू, सुधाकर, राजधर दुबे, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण गोपाल चौधरी, विवेक सिंह, अशोक पटेल आदि रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।