कांग्रेस के जिलाध्यक्ष समेत 21 के खिलाफ रपट दर्ज
Mirzapur News - मिर्जापुर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल और पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी समेत 21 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रपट दर्ज की है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने लोकतंत्र में आवाज उठाने का अधिकार बताया और भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।

मिर्जापुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर शनिवार को नरायनपुर तिराहे पर प्रदर्शन करने के आरोप में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल और पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी समेत 21 लोगों के खिलाफ अदलहाट थाने में रपट दर्ज कराया गया है। कांग्रेसियों ने पुलिस की इस कार्रवाई को सत्ता का दुरुपयोग बताया है। कहा है कि लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाने का प्रत्येक व्यक्ति को अधिकार है। सत्ताधारी दल भाजपा इस अधिकार को भी समाप्त करना चाहती है। कांग्रेसियों ने कहा कि इसका विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शनिवार की शाम चार बजे के करीब नरायनपुर पटेल तिराहे पर कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन किए थे।
इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की जमकर आलोचना की। प्रदर्शन के बाद अदलहाट थाने की पुलिस ने जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल, गुलाब चंद्र पांडेय समेत 21 कांग्रेसियों के खिलाफ रपट दर्ज किया है। इनमें मुख्य आरोपी जिलाध्यक्ष डॉ. शिवकुमार पटेल, गुलाब चंद्र पांडेय, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, शिवशंकर चौबे, मिनहाज अहमद उर्फ छोटे खान, सुधाकर, रमेश प्रजापति, रामनाथ दुबे, मिनहाज अहमद उर्फ छोटे खान, रितेश मिश्रा, संजय भारती, इमरान खान, दिलीप मौर्य, संजय भारती, अंकुर श्रीवास्तव, रामनाथ राजभर, विनोद राजभर, संतोष पटेल, राजू भारती के खिलाफ कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में रपट दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



