ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरसहारनपुर से मिर्जापुर तक तोड़ी जा रही है प्रतिमा: राजबब्बर

सहारनपुर से मिर्जापुर तक तोड़ी जा रही है प्रतिमा: राजबब्बर

मिर्जापुर में राजबब्बर और प्रमोद तिवारी समेत कई नेताओं ने दिया धरना प्रतिमा तोड़ने से समाप्त नहीं होगी कांग्रेस की विचारधारा : राजबब्बर कुछ लोगों की देश को खंडित करने की मंशा पूरी नहीं होगी :...

सहारनपुर से मिर्जापुर तक तोड़ी जा रही है प्रतिमा: राजबब्बर
Center,VaranasiMon, 05 Jun 2017 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

मिर्जापुर में राजबब्बर और प्रमोद तिवारी समेत कई नेताओं ने दिया धरना प्रतिमा तोड़ने से समाप्त नहीं होगी कांग्रेस की विचारधारा : राजबब्बर कुछ लोगों की देश को खंडित करने की मंशा पूरी नहीं होगी : प्रमोद तिवारी मंगलवार तक आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी प्रमोद तिवारी का नई प्रतिमा के लिए सांसद निधि से दस लाख देने का ऐलान आवास विकास कॉलोनी में शनिवार रात पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने से कांग्रेस आंदोलित है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी समेत कई नेताओं ने यहां धरना दिया। सूबे की कानून-व्यवस्था पर तंज करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वर्तमान शासन में सिर्फ सहारनपुर से मिर्जापुर तक प्रतिमाएं तोड़ी जा रही हैं। आरोप लगाया कि राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़कर कांग्रेस की विचारधारा समाप्त करने की साजिश रची जा रही है जिसे सफल नहीं होने दिया जायेगा। आवास विकास कॉलोनी स्थित राजीव गांधी पार्क में धरना के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि महात्मा गांधी की हत्या कर लोगों ने उनकी विचारधारा खत्म करने की कोशिश की। दीगर है कि वे इस प्रयास में सफल नहीं हो सके। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या कर दी गयी पर उनकी विचारधारा नहीं समाप्त हो सकी। कांग्रेस की विचारधारा कभी खत्म नहीं होने वाली है। तंज कसा कि सूबे में नई सरकार आने के बाद सहारनपुर में अंबेडकर व संत रविदास की प्रतिमा तोड़ी गयी। मिर्जापुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़ दी गयी। कहा कि इससे हमलोग दुखी नहीं बल्कि आक्रोशित हैं। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि कुछ लोग देश को खंडित करना चाहते हैं। उन्हें सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होने राजीव गांधी की नई प्रतिमा लगाने के लिए सांसद निधि से दस लाख रुपये देने का ऐलान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश मिश्र ने कहा कि देश और प्रदेश सरकार सचेत हो जाए वर्ना कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरे देश में उसकी ईंट से ईंट बजाने में संकोच नहीं करेंगे। धरनास्थल पर राणा गोस्वामी, प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती चौधरी, पूर्व विधायक अजय राय, राजेशपति त्रिपाठी और ललितेशपति त्रिपाठी ने भी सभा को संबोधित किया। वाराणसी के जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, भदोही की नीलम मिश्र, पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद दुबे, पीसीसी सदस्य कैलाशनाथ उपाध्याय, आशीष बुधिया,अब्दुल वाहिद, राजन पाठक, दीपचंद जैन, अर्चना चौबे, राम सिंह, राजधर दुबे, दयाशंकर पांडेय,कमलेश दुबे, मनीष दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी व संचालन मंडल प्रभारी रामयज्ञ द्विवेदी ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें