ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरमिशन शक्ति की सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई

मिशन शक्ति की सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई

केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिशन शक्ति की सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई दी। कहा कि भारत के चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति बनने से हर भारतीय गौरवान्वित है। केंद्रीय मंत्री...

मिशन शक्ति की सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरFri, 29 Mar 2019 12:16 AM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मिशन शक्ति की सफलता पर वैज्ञानिकों को बधाई दी। कहा कि भारत के चौथी अंतरिक्ष महाशक्ति बनने से हर भारतीय गौरवान्वित है। केंद्रीय मंत्री ने सिटी व पहाड़ी ब्लाक के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की। इनमें पहाड़ी के लहोरा गांव निवासी डा. विजय शंकर, सिधौरा के विकास श्रीवास्तव, बेदौली के राजकुमार पाल, हुरुवा के भरतलाल पांडेय, देवरी के अमरजीत प्रजापति, विनोद तिवारी, टेगराही के सुरेन्द्र उपाध्याय प्रमुख रहे।

इसी क्रम में शास्त्री सेतु स्थित भाजपा के कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में एंटी सेप्टर सैटेलाइट की कामयाबी पर खुशी व्यक्त की गयी। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और वैज्ञानिकों को मिशन शक्ति की सफलता के लिए बधाई दी। जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा कि वैज्ञानिकों ने एंटी सैटेलाइट मिसाइल विकसित कर देश को सुरक्षा के मामले में आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। बैठक में लोकसभा क्षेत्र प्रभारी डा. सीताशरण त्रिपाठी, जिला महामंत्री रमेश दुबे, आशुकांत चुनाहे, श्याम सुंदर केशरी, अमित सिंह, लाल बहादुर सरोज, रायचंद दुबे, कौशल श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत पांडेय, सतवंत भारती, संजय यादव, अजय त्रिपाठी, हेमंत त्रिपाठी, महेन्द्र मिश्र, शिवशरण राय, इन्द्रकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें