Mirzapur News: संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं

हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Follow us on Google News
share

Mirzapur News: मिर्जापुर में सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शिकायतकर्ताओं ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों को उचित निपटान के निर्देश भी दिए गए।

Mirzapur News: संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी समस्याएं

Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददता। जनपद के चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे शिकायतकर्ताओं की अधिकारियों के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर समस्याओं के समाधान करने की मांग की। तहसील चुनार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक की संयुक्त अध्यक्षता में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार भी रहे। तीनों आलाधिकारियों ने फरियादियों की सुनी जन समस्याओं का कुछ का मौके पर जबकि अन्य प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को देते हुए मौके पर जाकर दोनों पक्षों को सुनकर निष्पक्ष तरीके से निस्तारण करने के दिए निर्देश।

साथ ही मातहतों को चेताया कि एक ही कार्य के लिए पीड़ितों के थाने और तहसील न दौड़ाएं। अन्यथा शिकायत मिलने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।