Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsComplete Resolution Day Held in Mirzapur District Officials Address 379 Complaints

समाधान दिवस: 379 में 34 समस्याओं का किया गया निस्तारण

Mirzapur News - मिर्जापुर में सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और अन्य अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। कुल 379 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 34 का...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSat, 7 Dec 2024 11:57 PM
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर, संवाददाता। जनपद के सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मड़िहान में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण किया।

चारों तहसीलों में कुल 379 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र दिए। जिनमें से महल 34 प्रकारणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंप निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

मड़िहान में जिलाधिकारी के समक्ष कुल 78 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए। जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित कर पारदर्शिता व गुणवत्ता ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। तहसील सदर में 130 प्रार्थना पतों में 16, चुनार में 72 में 03,लालगंज में 99 प्रार्थना पत्रों में 10 का निस्तारण किया गया। मड़िहान में उप जिलाधिकारी मड़िहान युगांतर त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, परियोजना निदेशक डीआरडीए आदि अधिकारी रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें