ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरडंप पड़ी परियोजनाओं को गति देने में जुटे आयुक्त

डंप पड़ी परियोजनाओं को गति देने में जुटे आयुक्त

विंध्याचल मण्डल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र मण्डल मुख्यालय के जिले मिर्जापुर के विकास को लेकर संजीदा है। आयुक्त मिश्र ने मुख्यालय की डंप पड़ी...

डंप पड़ी परियोजनाओं को गति देने में जुटे आयुक्त
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरThu, 04 Feb 2021 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

मिर्जापुर। निज संवाददाता

विंध्याचल मण्डल के आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र मण्डल मुख्यालय के जिले मिर्जापुर के विकास को लेकर संजीदा है। आयुक्त मिश्र ने मुख्यालय की डंप पड़ी परियोजनाओं को गति देने में जुट गए हैं। आयुक्त नामिम गंगे योजना की ठंडे बस्ते में डाल दी गई फाइलों पर जमी धूल को हटवाने में जुट गए है। लंबे अर्से से गंगा घाटों के ठप पड़े सुंदरीकरण के कार्य को शुरू कराने की मंशा जतायी है।

नगर के गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण समेत जिले के विकास के लिए पूर्व में कई परियोजनाएं शासन से स्वीकृत की गयी थी। तत्कालीन केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयासों से चुनार के धौहा में सैनिक स्कूल, डगमगपुर में आयल डिपो खोले जाने के लिए केंद्र सरकार ने अपनी तरफ से स्वीकृति दे दी थी। इन परियोजनाओं पर शासन स्तर से कार्य भी शुरू करा दिया गया था। सैनिक स्कूल और डगमगपुर स्थित इंडियन आयल के डिपो के लिए जमीन की भी तलाश कर ली गयी थी। वहीं गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण के लिए केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय ने गुजरात की संस्था इंजीनियर्स इंडिया लि. को नामित किया था। इस संस्था ने लोकसभा चुनाव से चंद दिनों पहले परियोजना को शुरू करने के लिए शिलान्यास भी कराया था। इसी बीच किन्हीं कारण इस परियोजना को ठण्डे बस्ते में डाल दिया गया। जिले के विकास के लिए अहम तीनों परियोजनाओं की फाइलों को लगभग डेढ़ वर्ष से ठण्डे बस्ते में डाल दिया गया है। नवागत मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने अब इन परियोजनाओं को पटरी पर लाने की कवायद शुरू कर दी है। उन्होने संबंधित विभागों व परियोजना से जुड़े अफसरों के संबंध में पूरी जानकारी जुटाने में लगे हुए है। माना जा रहा है कि 13 फरवरी को प्रस्तावित मण्डलीय समीक्षा बैठक में इन परियोजनाओं को नये सिरे से शुरू कराने के लिए जिले के अफसरों को आवश्यक निर्देश दे सकते है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें