ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरसामूहिक विवाह के मंच से जिले को सीएम देंगे सौगातें

सामूहिक विवाह के मंच से जिले को सीएम देंगे सौगातें

प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का मंगलवार को जिले में पांचवीं बार उड़नखटोला उतरेगा। विंध्याचल मंडल के 501 श्रमिकों की बेटियों की शादी समारोह के मंच से जिले को कई सौगातें सीएम की ओर से दिए जाने...

सामूहिक विवाह के मंच से जिले को सीएम देंगे सौगातें
मिर्जापुर। वरिष्ठ संवाददाताMon, 23 Apr 2018 09:33 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का मंगलवार को जिले में पांचवीं बार उड़नखटोला उतरेगा। विंध्याचल मंडल के 501 श्रमिकों की बेटियों की शादी समारोह के मंच से जिले को कई सौगातें सीएम की ओर से दिए जाने की उम्मीद है। इसे लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। यही नहीं पीने के पानी और सिंचाई की सुविधा को और मजबूत करने के साथ ही विंध्याचल मंडल का बंुदेलखंड की तर्ज पर विकास कराने की घोषणा किए जाने के भी आसार हैं। इसलिए हर वर्ग की निगाहें मुख्यमंत्री के आने के बाद की जाने वाली घोषणाओं पर टिकी हैं। इसलिए शादी समारोह के साथ ही बाहर से भी मुख्यमंत्री की घोषणाएं सुनने के लिए लोगों की भीड़ रहेगी।

प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद आदित्यनाथ योगी की विंध्याचल मंडल पर विशेष नजर है। वह मां विंध्यवासिनी के अनन्य भक्त हैं। इसलिए वह मुख्यमंत्री बनने के पहले भी जब गोरखपुर के सांसद रहे तब भी यहां आया करते थे। इसलिए उनको विंध्याचल मंडल के तीनों जिलों भौगोलिक स्थति, पिछड़ेपन की जानकारी है।इसलिए वह सीएम बनने के बाद मंगलवार को पाचवीं बार जिले में आ रहे हैं। पहली बार वह मुख्यमंत्री बनने के कुछ ही महीने बार विकास कार्यों की समीक्षा करने के लिए आए थे। पहली बार उनका उड़नखटोला पुलिस लाइन मैदान पर उतरा था। दूसरी बार उनका उड़न खटोला जिले के सुदूर हलिया ब्लाक के वैधा गांव में उतरा था। उस समय वह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के पिता के त्रयोदशाह में शामिल होने आए थे। 

तीसरी बार उनका हेलीकाप्टर छानबे ब्लाक के दादर गांव में 75 मेगावाट वाली सोलर एनर्जी प्लांट के लोकार्पण से दो दिन पहले आया था। चौथीबार उनका हेलीकाप्टर सोलर प्लांट के लोकार्पण के दिन उतरा था। पांचवी बार उनका हेलीकाप्टर पुतली घर मैदान में सामूहिक विवाह सामारोह में उतरेगा। इसलिए लोगों को सौगात मिलने की उम्मीद भी ज्यादा है। गर्मी के दिनों में सीएम के आने पर माना जा रहा है कि पेयजल और सिंचाई की सुविधाओं की घोषणाएं प्राथमिकता के आधार पर कर सकते हैं। इसलिए विभागों की ओर से अपनी-अपनी तैयारी की जा रही है। जिससे मुख्यमंत्री यदि किसी के बारे में जानकारी हासिल करना चाहें तो तत्काल उनके समक्ष रिकार्ड प्रस्तुत किया जा सके।   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें