Mirzapur News: अटल चौक के आसपास गंदगी से राहगीर परेशान
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News: विंध्याचल में रक्षाबंधन पर अटल चौक की साफ-सफाई नहीं हुई, जिससे भक्तों को गंदगी से गुजरना पड़ा। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने सफाई की कमी पर आक्रोश जताया और नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की। यह मार्ग मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए महत्वपूर्ण है।

Mirzapur News: विंध्याचल। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर स्थित अटल चौक पर रक्षाबंधन पर साफ-सफाई नहीं कराई गई। इससे मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों और राहगीरों को गंदगी से हो कर आना-जाना पड़ा। विंध्याचल मंदिर जाने का यह मुख्य मार्ग है। इसके बावजूद पूरे हाईवे और चौराहे पर जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ हैं। इसी चौराहे से प्रतिदिन श्रद्धालुओं को आना-जाना पड़ता है।स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों का कहना है कि यहां झाड़ू लगाया ही नहीं जाता है। रक्षाबंधन पर्व पर भी सफाई की कोई समुचित व्यवस्था न होने से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने मां के धाम के प्रमुख मार्ग पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।


