Children s Dispute Leads to Violent Clash in Fattepur Village बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, तीन जख्मी, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsChildren s Dispute Leads to Violent Clash in Fattepur Village

बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, तीन जख्मी

Mirzapur News - अदलहाट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में शुक्रवार की शाम बच्चों

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSun, 29 Dec 2024 12:46 AM
share Share
Follow Us on
बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, तीन जख्मी

अदलहाट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में शुक्रवार की शाम बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों का अस्पताल में उपचार कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी अरविंद यादव पुत्र देवचन्द्र यादव का आरोप है कि शुक्रवार की शाम छह बजे गांव में बच्चे खेल रहे थे। खेल के दौरान बच्चों में विवाद हो गया। मामले की जानकारी होते ही दोनों पक्ष के घरवाले पहुंच गए। बच्चों के विवाद को लेकर कहासुनी करने लगे। विवाद में एक पक्ष के सुबोध यादव, सोनू यादव, सूरज यादव गाली गलौज करते हुए मारने पीटने लगे। मारपीट में 29 वर्षीय अरविंद यादव, पत्नी 26 वर्षीय शर्मिला देवी, बहन 16 वर्षीय सन्नो जख्मी हो गई। उनके सिर में गंभीर चोट आई। मामले की जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों का पास के सरकारी अस्पताल में उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

अदलहाट थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि मारपीट मामले में चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।