मॉडलिंग के लिए बच्चों ने दिया ऑडिशन
सिविल लाइन रोड स्थित स्मार्ट्स किड्स स्कूल में रविवार को गायन,नृत्य व मॉडलिंग के लिए बच्चों ने ऑडिशन दिये। लखनऊ की स्टार मेकर संस्था के आर्गनाइजर अमन उपाध्याय के निर्देशन में ऑडिशन...
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरMon, 24 Sep 2018 12:04 AM
ऐप पर पढ़ें
सिविल लाइन रोड स्थित स्मार्ट्स किड्स स्कूल में रविवार को गायन,नृत्य व मॉडलिंग के लिए बच्चों ने ऑडिशन दिये। लखनऊ की स्टार मेकर संस्था के आर्गनाइजर अमन उपाध्याय के निर्देशन में ऑडिशन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूचना अधिकारी ओमप्रकाश उपाध्याय रहे। बतौर निर्णायक संतोष श्रीवास्तव, ऊषा गुप्त, गौरी त्रिपाठी, हर्षित चतुर्वेदी, प्रशांत मिश्र सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में साक्षी गुप्त, राशि श्रीवास्तव, सिद्धिकी गुप्त, सिद्धार्थ गुप्त, वैभवी,अनुष्का सहित कई लोग मौजूद रहे।