ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरसांता क्लाज के वेश में बच्चों ने लुभाया

सांता क्लाज के वेश में बच्चों ने लुभाया

क्रिसमस  डे के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर के विभिन्न विद्यालयों में विविध कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में प्रभु यीशु व संता क्लाज की वेश-भूषा ने लुभाया। नगर के महुअरिया स्थित कीड्स इंटर नेशनल...

सांता क्लाज के वेश में बच्चों ने लुभाया
मिर्जापुर। निज संवाददाताFri, 22 Dec 2017 08:56 PM
ऐप पर पढ़ें

क्रिसमस  डे के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नगर के विभिन्न विद्यालयों में विविध कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में प्रभु यीशु व संता क्लाज की वेश-भूषा ने लुभाया। नगर के महुअरिया स्थित कीड्स इंटर नेशनल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत प्रभु यीशु का याद किया गया। इस अवसर पर क्रिसमस ट्री सजाया गया। बच्चों में टाफियां भी वितरित की गयीं। संता क्लाज के वेश में बच्चों ने मनोहारी नाटक प्रस्तुत किया। सेंटर हेड फरहीन जमाल ने बच्चों को प्रभु यीशु से जुड़ी कहानियां व कविता भी सुनाये। कोर्स कोआर्डिनेटर नाजनीन, साक्षी कुशवाहा, निशु अग्रवाल, मानसी, फहमीद, हनीफा, सौम्या, मंजू और शीला उपस्थित रहीं। उधर भटौली रोड के विजयपुरा स्थित डा. सरला सराफ पब्लिक स्कूल में भी बच्चों ने क्रिसमस डे उत्साह व  उमंग के बीच मनाया। किसी ने मदर मेरी, जीसस, प्रभु यीशु व संता क्लाज आदि के वेश में बच्चों ने प्रभु को याद किया। क्रिसमस ट्री को खिलौने, झालरों से सजाया गया। संता क्लाज ने बच्चों में उपहार वितरित किए। पिक अप फर्स्ट ब्लो इट ऑफ, गेस इट रॉग, मेक द बैलेंस जैस खल बच्चों के बीच खेले गए। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैने दिनेश चंद्र सराफ, निदेशक आयुष कुमार सराफ, अमित यादव, रवि यादव, महेंद्र गुप्ता, नीतू गुप्ता, साधना तिवारी, प्रियंका शर्मा, अस्मिता श्रीवास्तव, महिमा वॉकर, सुमन पाण्डेय, उर्वशी जायसवाल उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें