बेहतर लोगो बनाने पर मुख्यमंत्री श्रद्धा को करेंगे सम्मानित
सचित्र-15चुनार हिन्दुस्तान संवाद।राजकीय बालिका इंटर कालेज चुनार की कक्षा 10वीं की छात्रा श्रद्धा कुमारी ने प्रदेश स्तरीय लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में त

चुनार, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय बालिका इंटर कालेज चुनार की कक्षा दस की छात्रा श्रद्धा कुमारी ने प्रदेश स्तरीय लोगो डिजाइन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विश्व बैंक के सहयोग से उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी (यूपीकैम्प) की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में श्रद्धा के डिजाइन को प्रदेश स्तर पर सराहा गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पांच जून को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में उन्हें मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि सिंह एवं क्षेत्रवासियों ने श्रद्धा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


