ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरकूड़े पर यम दीपक जला मनी नरक चर्तुदशी

कूड़े पर यम दीपक जला मनी नरक चर्तुदशी

दीपावली के एक दिन पहले शनिवार को नरक चर्तुदशी(छोटी दिवाली) के रूप में मनाया गया। सूर्यास्त होने के बाद घर की महिलाएं घर के बाहर कूड़े के ढेर (घूर) पर यम का दीपक जलाया कर यमदेव से दोष- पाप आदि से...

कूड़े पर यम दीपक जला मनी नरक चर्तुदशी
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSun, 27 Oct 2019 12:28 AM
ऐप पर पढ़ें

दीपावली के एक दिन पहले शनिवार को नरक चर्तुदशी(छोटी दिवाली) के रूप में मनाया गया। सूर्यास्त होने के बाद घर की महिलाएं घर के बाहर कूड़े के ढेर (घूर) पर यम का दीपक जलाया कर यमदेव से दोष- पाप आदि से मुक्ति की कामना की गई। नगर चर्तुदशी को छोटी दीवाली भी लोग मानते है। प्रकाश पर्व दीपावाली पर लक्ष्मी कुल के पूजन का विधान है। पंरपराओं के अनुसार पांच दिन के प्रकाश पर्व पर देवी लक्ष्मी अपने मंत्रिमंडल के साथ आती हैं। साथ में नवग्रह भी रहते हैं। लक्ष्मी को स्वच्छता,रूप चर्तुदशी के रूप में मनाया जाता है। कूड़े के ढेर पर मिट्टी के दिये में तेल रखने के बाद उसे जलाकर यम देव की याचना की जाती है। एेसी मान्यता है कि लक्ष्मी स्वच्छता की देवी हैं। जिस घर में स्वच्छता होती है उसमें लक्ष्मी का पदार्पण होता है। लक्ष्मी के साथ नारायण, प्रथम पूज्य भगवान लंबोदर, महादेव के साथ सभी देवियां, कुबेर, नौ ग्रहण और नक्षत्र विराजमान रहते हैं। वहीं दीपावली के मद्दे नजर लोगों ने घरों को भी बिजली के आकर्षक झालरों से सजा दिए थे। घरों पर टिमटिमाते बिजली के झालरों के प्रकाश अनुपम छटा बिखेर रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें