Mirzapur News: चेतगंज विद्युत फीडर जला,उपभोक्ता परेशान
Mirzapur News: चेतगंज विद्युत उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था खराब हो गई है। 10 दिन से चेतगंज फीडर खराब है, जिसके कारण उपभोक्ताओं को दूसरे फीडर से बिजली की सप्लाई दी जा रही है। पहले ही खमरिया फीडर जला पड़ा है। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति एक ही फीडर से की जा रही है। समस्या के बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है।

Mirzapur News: चेतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र चेतगंज की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। 10 दिन से खराब पड़े चेतगंज फीडर को आज तक नहीं बनाया जा सका। दूसरे फीडर से जोड़तोड कर किसी तरह से उपभोक्ताओं को बिजली की सप्लाई दी जा रही है। उपकेंद्र के तीन फीडर में खमरिया फीडर पहले ही जला पड़ा है। दो फीडर से पूरे क्षेत्र की सप्लाई चालू की गई थी। इसी बीच चेतगंज फीडर भी जल गया। अब एक फीडर के सहारे क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति की जा रही है। उपकेंद्र चेतगंज के जेई सलमान अहमद ने बताया कि उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है।
जल्द फीडर बन जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


