आज चार घंटे बंद रहेगा मां विंध्यवासिनी मंदिर का कपाट

Mar 03, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

Mirzapur News - चंद्र ग्रहण के कारण मां विंध्यवासिनी का मंदिर मंगलवार को शाम तीन बजे से सात बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान दर्शन पूजन नहीं होगा, केवल भजन कीर्तन होगा। संध्या आरती का समय सात बजे पूर्ववत रहेगा और आरती के बाद मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।

आज चार घंटे बंद रहेगा मां विंध्यवासिनी मंदिर का कपाट

विंध्याचल। चंद्र ग्रहण के कारण मंगलवार को मां विंध्यवासिनी का कपाट शाम को तीन बजे से शाम को सात बजे तक बंद रहेगा। इस आशय की जानकारी श्री विंध्य पण्डा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने दी है। उन्होंने बताया कि ग्रहण के कारण मंदिर का कपाट चार घंटे बंद रहेगा। इस दौरान मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन नहीं होगा। मंदिर परिसर में पुरोहित केवल भजन कीर्तन करेंगे। उन्होने बताया कि संध्या आरती का समय पूर्ववत सात बजे रहेगा। आरती के बाद मंदिर का कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए खोल दिया जाएगा।शयन आरती अपने पूर्व के समय पर ही होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।