अध्यापकों में बांटा गया जनगणना किट
Mirzapur News - जिगना (मिर्जापुर) में जनगणना अभियान के तहत 579 अध्यापकों को जनगणना किट वितरित किया गया। नायब तहसीलदार गरिमा यादव ने बताया कि 22 मई से जनगणना अभियान शुरू होगा। हीट वेव के बीच अध्यापकगण जनगणना कार्य पूरा करने की चुनौती स्वीकार कर रहे हैं, जबकि बीईओ ने उन्हें सुरक्षित रहने की सलाह दी।

जिगना (मिर्जापुर)। जनगणना अभियान के तहत बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय विजयपुर के सभागार में परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों को जनगणना किट वितरित किया गया। नायब तहसीलदार (छानबे) गरिमा यादव व (पहाड़ी) विशाल कुमार शर्मा ने जनगणना किट वितरण किया। बीईओ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कुल 579 अध्यापकों को जनगणना किट वितरण किया गया। जबकि एक पखवाड़े पहले नगर क्षेत्र के एक विद्यालय में अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण अभियान पूरा हो चुका है। नायब तहसीलदार गरिमा यादव ने बताया कि 22 मई से जनगणना अभियान शुरू करने का निर्देश जारी किया गया है। हीट वेव की परवाह नहीं करते हुए दिन दोपहरी में जनगणना किट लेने पहुंचे अध्यापकगण हलकान दिखाई पड़े।
रमेश चौबे, महीप शुक्ला, अवधेश दुबे, रवीश अग्रहरि, किशोरी लाल आदि अध्यापकों ने बताया कि हीट वेव के मौसम में जनगणना कार्य पूरा करने की चुनौती तो स्वीकार करना ही पड़ेगा। बीईओ राजेश श्रीवास्तव ने अध्यापकों को सलाह दिया कि अध्यापकगण गर्मी व लू से स्वयं को सुरक्षित रखते हुए जनगणना कार्य को नियत समय में पूरा करने के लिए सक्रिय रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


