Mirzapur News: संत रविदास ने दिया सामाजिक समानता का संदेश
Mirzapur News: फोटो:8रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा।रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा।रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा।रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा।रविद

Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि के नेतृत्च में शुक्रवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए। इससे पहले संत रविदास के जीवन, विचारों और सामाजिक योगदान पर चर्चा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।संत रविदास की विचारधार के सूत्र में बांधने की प्रेरणा दी। भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि महापुरुषों की विचारधारा उनके विचार समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। संत रविदास के जीवन से समाज को समानता, समरसता और मानवता की सीख मिलती है। अपने कार्य में सदा प्रसंन्न रहते हुए भगवान का स्मरण करने का अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा मिलती है।
इस दौरान ज्ञानेंद्र सिंह, जय प्रकाश, शिव कुमारी प्रमोद पाण्डेय, मिथिलेश अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

