Mirzapur News: श्रावणी पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर श्रावणी उपाकर्म किया गया
Mirzapur News: -वेदाध्यायन का लिया बटुकों ने संकल्प1- जमालपुर ब्लाक के हरदी सहिजनी गांव में विकास कार्यों का लोकार्पण करते क्षेत्रीय विधायक अनुराग सिंह2- छानबे ब्ल

Mirzapur News: चुनार,हिन्दुस्तान संवाद। श्रावणी पूर्णिमा के पवित्र अवसर पर शुक्रवार को नगर के टेकौर स्थित श्रीमती भागीरथी ट्रस्ट आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमापति त्रिपाठी ने सभी छात्रों, अध्यापकों, चुनार नगर के पं. शशिकांत मिश्र, बंशीधर चतुर्वेदी, भागवत वक्ता कैलाशपति त्रिपाठी, सुनिल दीक्षित हिमांशु, ईशान, वाचस्पति लोगों ने गंगा नदी के पावन तट पर शिवाकांत पाठक के आचार्यत्व में वैदिक परंपरा के अनुसार गणस्नान किया। तत्पश्चात विद्यालय परिसर में सभी छात्र अध्यापकों ने ऋषि पूजन, हवन कर वर्ष भर वेद का अध्ययन का संकल्प लिया गया। गंगा स्नान कर ऋषि तर्पण भी किया गया।इसके
उपरांत विद्यालय के सभागार में संगोष्ठी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमापति त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। बटुकों के मङ्गलाचरण एवं स्वागत गान के साथ संस्कृत सप्ताह का प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रणव त्रिपाठी, अर्पित मिश्रा, रूपक पांडेय, आदित्य मिश्रा, अंकित पाठक आदि विद्यार्थियों ने संस्कृत श्लोक का वाचन किया।


