रामायण पाठ कर मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती
Mirzapur News - जिगना, मिर्जापुर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर ब्लाक कर्मियों ने शिव मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। बीडियो रामपाल ने रामायण पाठ की शुरुआत की और इसे भारतीय जनमानस की जीवन रेखा बताया। इस...

जिगना, मिर्जापुर। ब्लाक मुख्यालय परिसर विजयपुर स्थित शिव मंदिर में मंगलवार को आदि महाकाव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर ब्लाक कर्मियों ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया। बीडियो रामपाल ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर रामायण पाठ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामायण महाकाव्य भारतीय जनमानस की जीवन रेखा हैं। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से समाज को चरित्र, धर्म, न्याय, नीति व सत्यपथ की जो राह दिखाया है, वह युग-युगांतर तक हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। रामायण पाठ के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। अधिकारियों व कर्मियों ने मनोयोग से संगीतमय रामायण पाठ किया।
एडीओ कृषि दयाराम चौकसे, एडीओ समाज कल्याण प्रेमचंद पटेल,कमलेश दुबे,रमेश कुमार आदि ने सुंदरकांड पाठ किया। क्षेत्र के अधिकांश गावों में महर्षि वाल्मीकि की जयंती श्रद्धाभाव से मनाई गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




