अन्याय के संहारक थे भगवान परशुराम : विधायक
Mirzapur News - अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वावधान में नगर के बेलखरिया के पुरा स्थित एक लान में भगवान परशुराम का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया।

मिर्जापुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वावधान में नगर के बेलखरिया के पुरा स्थित एक लान में भगवान परशुराम का जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विधि-विधान से भगवान परशुराम का पूजन करके उनके आदर्श पर चलने का लिया संकल्प लिया गया। बतौर मुख्य अतिथि नगर विधायक पंडित रत्नाकर ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्म त्रेता युग के आरंभ में अक्षय तृतीया के दिन हुआ था। वह अपने माता-पिता की पांचवीं संतान थे। देवाधि देव महादेव उनके गुरु थे। भगवान शिव के आशीर्वाद से ही भगवान परशुराम का नाम विश्व विख्यात हुआ। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन अन्याय और अत्याचार करने वाले दुष्टों का संहार कर मानव जीवन के कल्याण की स्थापना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
पंडित बालेन्दु मणि त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम की जयंती से ब्राह्मण समाज को नई दिशा एवं दशा का बोध होता है। संस्था के अध्यक्ष विनय पाण्डेय ने कहा भगवान परशुराम की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित घोषित करने की मांग की। साथ ही परशुराम जयंती के सार्वजनिक अवकाश निरस्त करने की सरकार की आलोचना की। डा.एसएन पाठक ने वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज पर पुलिसिया एवं प्रशासनिक अत्याचार की आलोचना की। डा.रमेश ओझा ने कहा कि आने वाले समय में ब्राह्मण समाज चुनाव में पूरी ताकत से अपनी एहसास कराएगी। इस अवसर पर ममंत्री महेन्द्र शुक्ल,इंद्रजीत शुक्ल, दिनेश शुक्ल, अखिलेश ओझा, देव प्रकाश पाठक, लक्ष्मी कांत पाण्डेय, महेन्द्र शुक्ल, सभाजीत दुबे आदि रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


