बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा मन

Mar 16, 2026 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - मिर्जापुर में तेली साहू समाज का होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। सांसद राकेश राठोर ने कार्यक्रम की शुरुआत की। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने समाज के युवाओं को राजनीति में सक्रियता की सलाह दी।

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा मन

मिर्जापुर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा और साहू युवा संघ मिर्जापुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार रात पक्का पोखरा के एक लान में तेली साहू समाज का होली मिलन समारोह हुआ। सांसद सीतापुर राकेश राठोर ने दीप प्रज्जवलित और मां कर्मा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुभांरभ किया। समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। साथ ही बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह में शिवलाल गुप्ता ने अपने होली के गीत प्रस्तुत कर सभी को खूब झुमाया। कार्यक्रम के दौरान समाज के रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि साहू समाज को राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। समाज के युवाओं को आगे आकर जिम्मेदारी लेनी होगी, तभी समाज मे बदलाव संभव है। विशिष्ट अतिथि सतीश गांधी तथा दुर्गा प्रसाद गुप्ता रहे। जिलाध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने कार्यक्रम में आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर अनूप साहू, अभिषेक साहू, मनोज साहू, विनोद साहू, सतीश साहू, प्रसन्न साहू, विजय साहू, रवि साहू, संजू साहू, गुरुदयाल साहू विकास गुप्ता, यसराज गुप्ता, मनोज गुप्ता घनश्याम साहू, राम कुमार साहू, आशीष साहू ,संजय गुप्ता आदि रहे। संचालन मयंक गुप्ता ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।