Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsCelebration of Hanuman Jayanti in Mirzapur Temples Filled with Devotees and Rituals
250 वर्ष पुराने मंदिर में हनुमान के दर्शन को उमड़े भक्त

250 वर्ष पुराने मंदिर में हनुमान के दर्शन को उमड़े भक्त

संक्षेप:

Mirzapur News - मिर्ज़ापुर के अदलहाट क्षेत्र में हनुमान जयंती का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। विभिन्न ग्रामों में सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ। भुईली खास ग्राम के 250 वर्ष पुराने हनुमान मंदिर में विशेष...

Mon, 20 Oct 2025 12:17 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share Share
Follow Us on

मिर्ज़ापुर। जिले के अदलहाट क्षेत्र में हनुमान जयंती का पर्व श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न ग्रामों में सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। क्षेत्र के भुईली खास ग्राम स्थित लगभग 250 वर्ष पुराने हनुमानजी के मंदिर में विशेष आयोजन किया गया। गांव के सभी आस्थावान भक्तों ने दर्शन पूजन कर प्रभु का आशीर्वाद लिए। मंदिर के संरक्षक गोपाल ने प्राचीन मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह मंदिर राजा भूरिश्रवा ने स्थापित किया था। उन्होंने एक रोचक कथा का वर्णन किया कि एक समय काशी नरेश चेतनारायण की पत्नी रानी साहिबा को बीमारी हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

देश-विदेश के वैद्य ने उपचार किया, लेकिन उन्हें लाभ नहीं मिल रहा था। तब, भुईली खास स्थित हनुमानजी के मंदिर के तत्कालीन सरंक्षक और वैद्य हिंगुलाल केशरवानी जो वर्तमान पुजारी के परदादा थे। उन्होंने आयुर्वेदिक दवा से उन्हें स्वस्थ किया। रानी के स्वास्थ्य लाभ से प्रसन्न होकर काशी नरेश ने पुजारी से दान में कुछ मांगने को कहा। पुजारी ने दान में केवल इतना मांगा कि काशी नरेश जब भी शिकारगंज पधारें, तब इस अद्भुत प्राचीन मंदिर में दर्शन अवश्य करें। तभी से काशी नरेश इस मंदिर में दर्शन करने आते थे। वर्तमान संरक्षक कृष्ण गोपाल ने बताया कि इस मंदिर का जीर्णोद्धार स्व. मुन्नूलाल ने कराया। उन्होंने कहा कि जो भी भक्त सच्चे और नि:स्वार्थ भाव से यहां दर्शन करने आते हैं, भगवान हनुमान उनकी सभी मनोकामनाएं स्वतः पूर्ण करते हैं। हनुमान जयंती के इस विशेष अवसर पर हुए सुंदरकांड पाठ के दौरान संपूर्ण मंदिर परिसर 'जय श्री राम' और 'जय हनुमान' के जयघोष से गूंज उठा। अदलहाट के गरौंडी शिवालय स्थित हनुमानजी के मंदिर पर पुजारी छोटेलाल के नेतृत्व में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान संकठा, सुदर्शन, बचावु लाल, राजेश जायसवाल, अभय जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे और प्रसाद ग्रहण किया।