Mirzapur News: बाबा बदेवरानाथ दरबार में भक्तों की लगी भीड़
Mirzapur News: जिगना (मिर्जापुर) में नागपंचमी पर्व के मौके पर बाबा बदेवरानाथ महोत्सव में संयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कलाकारों ने मिर्जापुरी कजली और भजन प्रस्तुत किए। एमटीएस पब्लिक स्कूल की प्रबंधक डा. निशा द्विवेदी और ग्राम प्रशासक माहेश्वरी उपाध्याय ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। हजारों युवाओं ने इस महोत्सव का आनंद लिया।
Mirzapur News: जिगना (मिर्जापुर)। नागपंचमी पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार की रात बाबा बदेवरानाथ महोत्सव में मंदिर परिसर में मिर्जापुरी कजली,भजन व गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियों से कलाकारों ने समां बांध दिया। कलाकार पंकज राज जौनपुर,उमेश निषाद, ओबरा के दीपक पांडेय, ममता सागर,मुकेश कुमार,सपन श्रीवास्तव, हीरा राज आदि कलाकारों ने वाद्य यंत्रों की धुन पर बम-बम बाबा बदेवरानाथ, भांग क भोग लगावे हमरे भोला जी,कान में डमरू बजावे हमरे भोला जी जैसे गीत सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एमटीएस पब्लिक स्कूल की प्रबंधक डा. निशा द्विवेदी,ग्राम प्रशासक माहेश्वरी उपाध्याय ने अंगवस्त्र भेंटकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। भोर तक चले कार्यक्रम में भारी संख्या में युवाओं ने कलाकारों का हौंसला बढ़ाया।
गीत व भजन के उल्लास में झूमते नाचते रहे। आयोजन समिति के प्रमुख संतोष दुबे पुजारी महेंद्र गिरी,ओमप्रकाश उपाध्याय आदि रहे।


