सीबीएसई: सेकंड टर्म की परीक्षा में पहले दिन 93 अनुपस्थित
मिर्जापुर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के 10वीं कक्षा के छात्रों की सेकेंड टर्म हिंदी परीक्षा मंगलवार को तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। कुल 112 छात्रों में से 95 ने परीक्षा दी, जबकि 17 अनुपस्थित रहे। परीक्षा सीसीटीवी निगरानी में हुई और सभी केंद्रों पर नकल मुक्त परीक्षा आयोजित की गई।

मिर्जापुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) के 10वीं के छात्रों का सेकेंड टर्म की परीक्षा मंगलवार को जनपद के तीन परीक्षा केंद्रों पर हिन्दी विषय की परीक्षा सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 112 छात्र-छात्राएं पंजीकृत रहे। जिनमें 95 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। जबकि 17 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। सीसी टीवी कैमरे के बीच परीक्षा हुई। नगर के लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल,डैफोडिल्स एवं चुनार नगर के नागरपुर स्थित डा. सविता मेमोरियल ग्लोबल अकेडमी में परीक्षा आयोजित की गई। सीबीएसई बोर्ड के सिटी को-आर्डिनेटर एवं लायंस स्कूल के प्रधानाचार्य डा.एनके पांडेय ने बतायाकि सभी केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा आयोजित की गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


