महिला केयर टेकर पर किया हमला, केस

Feb 28, 2026 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
share

Mirzapur News - पटेहरा के संतनगर थाना क्षेत्र में, राहकला के समसदिया में शुक्रवार को एक महिला केयर टेकर कुंती मौर्या की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी। पति विनोद कुमार मौर्य को भी चोट आई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, और मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

महिला केयर टेकर पर किया हमला, केस

पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के राहकला के समसदिया में शुक्रवार शाम चार बजे एक महिला केयर टेकर की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी, जिससे वह जख्मी हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के समसदिया की केयर टेकर कुंती मौर्या महिला आजीविका मिशन समूह से जुड़ी हैं। राहकला ग्राम पंचायत के सामुदायिक शौचालय के संचालन की जिम्मेदारी है। गांव के ही मनबढ़ों ने महिला केयर टेकर की पिटाई कर दी। बीच बचाव में आए पति विनोद कुमार मौर्य को भी मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष संतनगर राजेश कुमार ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।