Mirzapur News: कार के धक्के से ई-रिक्शा सवार जख्मी
हिन्दुस्तान, मिर्जापुर
Mirzapur News: चेतगंज के चील्ह थाना क्षेत्र के मवैया गांव में एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे 40 वर्षीय श्यामलाल निषाद घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह में भर्ती किया गया। डॉक्टर के न होने पर फार्मासिस्ट ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया।

Mirzapur News: चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के मवैया गांव के पास मंगलवार की शाम कार के धक्के से ई-रिक्शा सवार जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। चील्ह थाना क्षेत्र के मवैया गांव निवासी 40 वर्षीय श्यामलाल निषाद ई-रिक्शा में बैठकर गोपीगंज से अपने घर आ रहे थे। मवैया गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे सवार श्यामलाल ई-रिक्शा से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह में भर्ती कराया।
डॉक्टर न होने से फार्मासिस्ट ने घायल श्यामलाल की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।


