सीपीई स्टडी चैप्टर की ओर से सोमवार को बाजीराव कटरा स्थित एक होटल में सीए दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समाज की आर्थिक व्यवस्था में चार्टर्ड अकाउंटेंट की ओर दिये जा रहे योगदान पर चर्चा की गई। नए सत्र के लिए कन्वेनर सीए संतोष त्रिपाठी, डिप्टी कन्वेनर विकास मिश्र व कोषाध्यक्ष सीए अतुल आनंद को नियुक्त किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान व सीए एंथम से की गई। शरद बंका ने कहा कि काम छोटा या बड़ा नहीं होता। मन लगाकर आत्मविश्वास के साथ किए जाने वाले कार्य सफल होते हैं। सीएम राधिका मैनी ने बताया कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की स्थापना संविधान निर्माण से पहले वर्ष 1949 में हुई थी। सत्तर वर्ष के अंतराल में इस संस्था से जुड़े समस्त सदस्यों (सीए) ने अपने स्तर पर देश के आर्थिक विकास, कर प्रणाली के मजबूतीकरण, व्यापारियों, पेशेवरों एवं समस्य आय अर्जित करने वाले समूहों को देश की आर्थिक व्यवस्था से जोड़ने का कार्य किया है। कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत, बच्चों के मनोहर नृत्य व खेलों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन वीआरसीए गीत के साथ केक काटकर किया गया। इस दौरान सीए रवि कल्याणी, शैलेंद्र कटारे, राजेश कुमार, बीबी गोयनका, संतोष त्रिपाठी, रवि श्रीवास्तव, आलोक कटारे, संजय, संदीप कसेरा, दुर्गेश चैरसिया, अमरनाथ अग्रवाल, अमित मिश्र, रवि कटारे, विकास मिश्रा, दर्शिका अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
अगली स्टोरी