ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुरबसपा के जिलाध्यक्ष ने रामाश्रय भारती ने दिया इस्तीफा

बसपा के जिलाध्यक्ष ने रामाश्रय भारती ने दिया इस्तीफा

मिर्जापुर। संवाददाता गरीबों और दलितों की हिमायती का दम भरने वाली बहुजन समाज...

बसपा के जिलाध्यक्ष ने रामाश्रय भारती ने दिया इस्तीफा
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSat, 19 Jun 2021 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

मिर्जापुर। संवाददाता

गरीबों और दलितों की हिमायती का दम भरने वाली बहुजन समाज पार्टी के नेता भी अब फाइव स्टार होटलों में ऐशो आराम के लिए पार्टी के नेताओं पर दबाव बना रहे है। पार्टी नेताओं की इन्हीं ख्वाहिशों को पूरी न कर पाने के कारण जिलाध्यक्ष रामाश्रय भारती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। यहीं नहीं उन्होने अपने इस्तीफे के पत्र को समाचार पत्रों में भी सार्वजनिक कर दिया। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने शनिवार को भगवान दास रत्ना को पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पूर्व अध्यक्ष रामाश्रय भारती हालांकि अभी किसी भी दल में शामिल होने के संबंध में कोई बात नहीं की। वे वर्तमान में पहाड़ी ब्लाक के दाढ़ीराम गांव से ग्राम प्रधान भी चुने गए है। इससे पहले वे जिला पंचायत सदस्य भी चुने गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें