रैली निकाल रक्तदान के लिए किया जागरूक
Mirzapur News - मिर्जापुर में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मंडलीय अस्पताल ने रक्तदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया। डीएम प्रियंका निरंजन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ने विभिन्न क्षेत्रों से होते...
मिर्जापुर, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मंडलीय अस्पताल की ओर से शनिवार को कलक्ट्रेट से रक्तदाता जागरूकता रैली निकाली गई। डीएम प्रियंका निरंजन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली निकालकर लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। कलक्टे्रट से रैली की शुरुआत हुई। जो शैलेष तिराहा, रामबाग, संकटमोचन, घंटाघर, पेहटी चौराहा, गिरधर चौराहा, वासलीगंज होते हुए मंडलीय अस्पताल पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान रैली में शामिल संगठन व संस्था के सदस्यों ने लोगों से रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान के लिए आगे आएं। रैली में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व श्री सांई परिवार सेवा संगठन, राउंड टेबल, एनसीसी 101 बटालियन, केबी कालेज, बिनानी कॉलेज, घनश्याम मैनेजमेंट के छात्र रहें। रैली के दौरान जगह जगह पर पुष्प वर्षा भी किया गया। रैली का नेतृत्व कर रहे रक्तदान केंद्र के जनसम्पर्क अधिकारी रामकुमार गुप्ता ने कहाकि रक्तदान से कोई नुकसान नहीं है। ऐसे में स्वस्थ लोगों को समय समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। साथ ही स्वयं के अलावा अपने रिश्तेदार व परिचितों को भी रक्तदान के लिए जागरूक करना चाहिए। इस दौरान मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. विश्वजीत दास, मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डा. एसके श्रीवास्तव, स्वरूप गुप्ता, शिव शुक्ला, आकाश सिंह पटेल, अतुल गुप्ता, शुभम गुप्ता, सुमित अग्रवाल, संजय चंद, अजय उपाध्याय, अंकित उपाध्याय, कुलदीप, अतुल गुप्ता, कृष्णा शर्मा, आनंद देवा, प्रदीप गुप्ता, ऋषि, राम करन, संतोष पटेल, अमित शास्त्री, प्रो. रत्नेश, लवकुश गुप्ता, प्रो. सुभाष पांडे, गोवर्धन दास, विकास मिश्रा, नीतीश कुमार आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


