Blanket Distribution for Needy in Vijaypur by Revenue Department विधायक के हाथों कंबल पाते ही गरीबों के चेहरे खिले, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsBlanket Distribution for Needy in Vijaypur by Revenue Department

विधायक के हाथों कंबल पाते ही गरीबों के चेहरे खिले

Mirzapur News - विजयपुर में राजस्व विभाग ने गुरुवार को एक सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। अन्य गांवों में भी कंबल वितरण जारी रहेगा। हालांकि, आस-पास के गांवों के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरThu, 26 Dec 2024 02:00 PM
share Share
Follow Us on
विधायक के हाथों कंबल पाते ही गरीबों के चेहरे खिले

जिगना। ब्लाक मुख्यालय विजयपुर में राजस्व विभाग की ओर से गुरुवार को एक सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्रा ने कंबल वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अन्य गांवों में भी कैंप लगाकर कंबल वितरण का सिलसिला चलता रहेगा। लोगों को ठंड से राहत दिलाना शासन की प्राथमिकता है। इस दौरान एकमात्र विजयपुर गाँव के लोगों को कंबल वितरण किया गया। जबकि कंबल मिलने की उम्मीद में आसपास के पियरी भीट,बलापुर,मिसिरपुर आदि गावों से आए गरीब तबके के लोगों को खाली हाथ मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। नायब तहसीलदार सदर ज्योति सिंह ने बताया कि अभी गैपुरा सहित कई अन्य गावों में कंबल वितरण किया जाएगा। अधीनस्थों को निर्देशित किया कि जिसे भी कंबल वितरण करना उसके साथ एक फोटो जरूर खिचवा लेना। विधायक के जाने के तत्काल बाद नायब तहसीलदार भी निकल गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।