ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मिर्जापुर घर-घर सीएए के बारे में बताएंगे भाजपाई

घर-घर सीएए के बारे में बताएंगे भाजपाई

बरौधा कचार स्थिति भाजपा के जिला कार्यालय में हुई बैठक में नागरिक संशोधन एक्ट के संबंध में घर-घर पहुंच कर लोगों को जागरूक करने का फैसला किया...

  घर-घर सीएए के बारे में बताएंगे भाजपाई
हिन्दुस्तान टीम,मिर्जापुरSun, 29 Dec 2019 01:24 AM
ऐप पर पढ़ें

बरौधा कचार स्थिति भाजपा के जिला कार्यालय में हुई बैठक में नागरिक संशोधन एक्ट के संबंध में घर-घर पहुंच कर लोगों को जागरूक करने का फैसला किया गया। इस दौरान तय किया गया कि एक से पंदऱह जनवरी तक बूथ स्तर पर यह अभियान चलाया जाएगा। बैठक में जिला, मोर्चा, प्रकोष्ठ व विभाग के संयोजक व मण्डल अध्यक्ष मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे ने कहाकि भाजपा का एक- एक कार्यकर्ता आम जनता के बीच जा कर नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के बारे में जानकारी देगा। इस अधिनियम में भारत के किसी भी नागरिक को डरने की जरूरत नही है।विरोधी दल केवल बरगला रहे है। विपक्षी पार्टियां इस अधिनियम को ले कर गलत प्रचार कर रही है। भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहाकि पार्टी के जनजागरण अभियान से देश मजबूत होगा। साथ ही विरोधी दलों को जवाब भी मिल जाएगा। हमारी जिम्मेदारी है कि हमें घर घर जा कर इस अधिनियम के बारे में आम जनमानस को बताया जाए। इस कानून के तहत भारत के किसी भी नागरिक को डरने की जरूरत नही है।

ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहाकि यह अधिनियम देश के लिए बहुत आवश्यक है। इस अधिनियम के संबंध में आम लोगों को बताया जाए। इससे किसी को भी डरने की जरूरत नही है।बैठक में जनजागरण अभियान कार्यक्रम के संयोजक व भाजपा के जिला मंत्री दिनेश वर्मा, आशुकान्त चुनाहे, अमित सिन्हा,मीडिया संयोजक अंशुल मिश्रा,संतोष गोयल, प्रदीप सोनकर, दिनेश वर्मा, देव प्रकाश पाठक, हरिशंकर, डाली अग्रहरि ,राजेन्द्र सिंह, जय सिंह पाल, रमेश दुबे, नगर अध्यक्ष पश्चिमी अभय मिश्र, नगर अध्यक्ष पूर्वी मनीश गुप्ता, कौशल श्रीवास्तव रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष व संचालन हरिशंकर सिंह पटेल ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें