भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया
मर्यादा में राम भगवान होते हुए भी पिता धर्म का किया निर्वहन - यज्ञा चार्ज धीरज द्विवेदी हलिया हिन्दुस्तान संवाद क्षेत्र के गडबडा सीतला धाम में शतचंड

जमालपुर,हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा के मंडल अध्यक्ष से अवर अभियंता के कथित अपशब्दों के प्रयोग से नाराज़ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार की मध्य रात्रि से लेकर गुरुवार को सुबह दस बजे तक जमालपुर पावर हाऊस पर घेराव करते हुए प्रदर्शन किया।
अभियंता के खिलाफ प्रदर्शन
इस दौरान ब्लाक के चारों फीडर की लगभग 70 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया,लेकिन आरोपित अवर अभियंता को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे।
बिजली आपूर्ति की समस्या
बाद में जिला भाजपाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज और सहायक अभियंता पर आरोपित अवर अभियंता के विरूद्ध कार्रवाई के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।
ट्रांसफार्मर का गिरना
क्षेत्र के ग्राम पंचायत भड़ेवल की चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप थी। उपभोक्ताओं के लगातार शिकायत करने के बाद चार दिनों के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई,लेकिन आपूर्ति बहाली के कुछ देर बाद ट्रांसफार्मर का विद्युत तार टूटकर गिर गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
अचानक तार टूट कर गिरने से कई लोग चपेट में आने से बाल-बाल बचे। आरोप है कि ग्रामीणों के विद्युत तार गिरने की सूचना देने के बाद भी काफी देर तक विद्युत सप्लाई नहीं काटी गई।
कार्रवाई की मांग
इस लापारवाही शिकायत भाजपा मण्डल अध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत ने अवर अभियन्ता विद्युत गजानन्द पटेल से की। आरोप है कि मंडल अध्यक्ष की शिकायत पर अवर अभियंता तमतमा उठे और मंडल अध्यक्ष को अपशब्दो का प्रयोग करते हुये देख लेने की धमकी भी दी।
जेई के खिलाफ प्रदर्शन
अवर अभियंता के दुर्व्यवाहर से गुस्साए ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ता बुधवार की रात लगभग एक बजे विद्युत उप केंद्र पर धमक पड़े और प्रदर्शन करते हुए जेई को मौके पर बुलाने के लिये अड़े रहे।
आरोप पर कार्रवाई
गुरुवार को सुबह दस बजे तक पावर हाऊस पर काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सुलह समझौता कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता जेई को बुलाने पर अड़े रहे।
जेई के खिलाफ आक्रोश
जेई के न आने पर आक्रोशित लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर ताला बंद कर थाने पर पहुंचे। और जेई के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा लिखवाने पर अड़े रहे।
समस्याओं का समाधान
इस दौरान चारों फीडर के लगभग सत्तर गांवो कि विद्युत आपूर्ति ठप्प रही। मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह राजपूत के नेतृत्व में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप था कि क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को लेकर बातचीत के दौरान जेई ने कार्यकर्ताओं को गाली दिया। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। मौके पर पहुंचे सहायक अभियन्ता विद्युत कृष्ण मुरारी ने बताया कि मामले कि जांच कराके कार्यवाही करने के बाद मामला शांत हुआ। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी जेई पर कार्यवाही कराने का भरोसा दिलाया।
<h2>प्रश्नोत्तरी</h2>
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


